बच्चा जन्मा तो घर से निकाला; नवजात की मौत,पीड़िता ने गाेवर्धन विलास थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

गाेवर्धन विलास थाना क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म पीड़िता के 20 दिन के बच्चे ने सोमवार को दम ताेड़ दिया। पीड़िता ने 17 दिसंबर काे ही रिपाेर्ट दर्ज कराई थी कि पारसाेला निवासी कान सिंह पुत्र रामा ने अपहरण कर दुष्कर्म किया, जिससे बच्चे का जन्म हुआ। बच्चा 13 दिन का हुआ कि अभियुक्त ने दोनों को घर से निकाल दिया।

पुलिस ने पाेस्टमार्टम करवाकर शव परिजनाें काे सौंप दिया है। थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता ने चार दिन पहले रिपाेर्ट दर्ज कराई थी कि करीब डेढ़ साल पहले आराेपी अपहरण कर ले गया था। धरियावद में एक साल साथ रखा और दुष्कर्म करता रहा। इससे बच्चे का जन्म हुअा। नवजात 13 दिन का हुआ कि कानसिंह ने दोनों को घर से निकाल दिया।

पीड़िता पिता के साथ रहने लगी, जहां उसके बच्चे ने दम तोड़ दिया। सुबह पीड़िता के पिता ने फाेन कर सूचना दी कि दुधमुंहे नवासे की माैत हाे गई है। इस पर जाब्ता पहुंचा। पीड़िता के बयान लेने के साथ नवजात का डीएनए सैंपल लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Born a child out of the house; Newborn's death, the victim lodged a report at Gaewardhan Vilas police station


टिप्पणियाँ