सरकार की अधिकतर याेजनाओं में श्रीगंगानगर जिला राज्यभर में प्रथम

सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को देखते हुए ऊर्जा जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी एवं भू-जल तथा कला साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डाॅ. बीडी कल्ला के प्रस्तावित दौरे से पूर्व जिला अधिकारियों के साथ जिले की उपलब्धियों से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
कलेक्टर वर्मा ने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं व बीस सूत्री योजनाओं की समीक्षा करते हुए, सभी अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्यो को स्पीडअप करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि श्रीगंगानगर जिला अधिकांश योजनाओं में प्रथम रहा है व अन्य योजनाओं में भी प्रगति संतोषजनक है।


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पीएमओ डाॅ. केएस काॅमरा ने जानकारी दी कि कायाकल्प में विभाग ने 96.1 प्रतिशत अंक, और 350 पाॅइंट हासिल करते हुए राजस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि श्रीकरणपुर सीएचसी ने कायाकल्प में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सिक न्यू बाॅर्न यूनिट में द्वितीय स्थान हासिल करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्धि हासिल की है। पीएमओ ने बताया कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्कीम में स्टेट क्लियर कर लिया है, एनक्यूएएस में 3 सीएचसी राज्य में अभी तक प्रथम स्थान पर है।

उन्होने बताया कि जीवन रक्षक दवाइयां रेमिडिसिवीर, टुसैलाजुमैब पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, अभी तक जिले में 1843 रेमिडिसिवीर इंजेक्शन उपलब्ध करववाए गए थे, जिनमें से 1433 इंजेक्शन लग चुके हैं व 410 इंजेक्शन उपलब्ध हैं। बैठक में एडीएम प्रशासन डाॅ. गुंजन सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहीराम बिश्नोई, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता बलराम शर्मा, जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sriganganagar district is the first statewide in most of the government's schemes


टिप्पणियाँ