केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड व कस्टम्स से जुड़े मामलों की राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ में पैरवी करने के लिए अधिवक्ता अंकुर माथुर को सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किया, जबकि पूर्व में नियुक्त सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल राजवेंद्र सारस्वत व विपुल सिंघवी को इसी पद पर पुन: नियुक्ति दी। मंत्रालय ओएसडी (लीगल) अनिश गुप्ता की ओर से जारी आदेश में कुलदीप वैष्णव व विजय पूनिया को जूनियर स्टैंडिंग काउंसिल नियुक्त किया। सबकी प्रारंभिक नियुक्ति छह महीने के लिए रहेगी व संतोषजनक परफॉर्मेंस पर ढाई साल नियुक्ति जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ