मानसरोवर इलाके में मंगलवार शाम को सुमेर नगर में पत्नी की हत्या करके भागने वाला पति दूसरे दिन भी पुलिस के पकड़ में नही आया। पुलिस ने फरार हुए कैलाश चन्द्र शर्मा को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी ने सिन्धी कैम्प पर बेटे को हरिद्वार जाने की बात भी कही थी। गौरतलब है कि कैलाश चन्द्र ने मंगलवार शाम को कहासुनी के बाद पत्नी मधु शर्मा का गला दबाकर हत्या की और उसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को मृतका के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
थानाधिकारी दिलीप सोनी ने बताया कि आस-पास के लोग और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच आएं झगड़े हो रहे थे। इसलिए मंगलवार शाम को कैलाश ने पत्नी का गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। जिसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ