कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी आन्दोलन के तहत कोटा में चल रहे धरने को विभिन्न संगठनाें का समर्थन मिल रहा है। धरने के 8वें दिन दवा प्रतिनिधियाें ने समर्थन दिया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश गालव के नेतृत्व में यूनियन के हरजीत सिंह चहल,भारत बना,सुमीर झाला,कमल जंगम,हंसराज गुप्ता, राजकुमार नागपाल, रियाजुद्दीन खान धरना में शामिल हुए। धरना को पटरीपार व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष नसरुद्दीन गौरी ने समर्थन दिया। धरना में रणजीत सिंह प्रेमपुरा,दयानन्द फ़ाइटर, सत्य प्रकाश किशनपुरा, मुकुट मीना लाडपूर, चेतराम शर्मा,मायापती गोपालपुरा, मोहनलाल भदाना, हंसराज गुप्ता, बद्रीलाल मीना आदि शामिल हुए। 23 को लोकसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ