कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और वहां सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभार्थियों से रूबरू हुए। लूणी में विकास कार्यों का जायजा भी लिया। धवा पंचायत समिति पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर लूणी पंचायत समिति के मोगड़ा कलां गांव पहुंचे तथा सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों से बातचीत की व सामाजिक सुरक्षा व पालनहार योजना की लाभार्थी सीता देवी व उसकी सास देवी तथा संतोष देवी सहित अन्य लाभार्थियों से मिले।
उन्होंने लाभार्थियों से पूछा कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं? इस पर लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन समय पर मिलने के साथ ही पालनहार सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ