श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल एवं भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की ओर से पावटा स्थित भगवान महावीर उद्यान में जैन महावीर पंचांग-कैलेंडर का विमोचन किया गया। सचिव मितेश जैन ने बताया कि निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा, निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, राहुल सिंघवी, मुकेश सिंघवी, गौरव कटारिया, अध्यक्ष शरद सुराणा, पार्षद मीनाक्षी कोठारी, प्रकाश लूणिया, मनीष लोढ़ा, कानराज मोहनोत, मिठुलाल डागा, संतोष मल मोहनोत, राकेश सुराणा, तरुण कटारिया, राहुल कोठारी, रवि बोहरा, प्रकाश मेहता, बलवंत खींवसरा, ललित छाजेड़, मनोज जैन, धीरज कुमार रांका एवं मुकेश गोदावत ने कैलेंडर का विमोचन किया। संयोजक तरुण कटारिया व तरुण समदड़िया ने बताया कि पंचांग में राष्ट्रीय पर्व, जैन पर्व, पाक्षिक पर्व, दिन-रात चौघड़िया की जानकारी, सूर्योदय-सूर्यास्त, नवकारसी पोरसी संबंधित पचखान यंत्र, वीर संवत, जैन संवत, समिति कार्यक्रम क्रियाकलाप आदि विविध जानकारी समाहित की गई है। राहुल कोठारी ने आभार जताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ