नाली पर कर लिया था अतिक्रमण, गंदे पानी की निकासी में हो रही थी समस्या, तुड़वाया

शिव चाैक से चहल चाैक मार्ग पर बालाजी किरयाना से आगे तहसील राेड के काॅर्नर पर स्थित एक दुकान के आगे से नगर परिषद ने गुरुवार काे कब्जा हटाकर क्षेत्र के लाेगाें काे बड़ी राहत दी है। अतिक्रमण हटाने गई परिषद की टीम काे देखकर एक बार दुकानदार ने विराेध किया। इस बीच कब्ज हटाने से राेकने का प्रयास भी किया। करीब आधा घंटे चली कार्रवार्ई में जेसीबी के सहयाेग से वर्षाें पुराना कब्जा हटा दिया गया।वार्ड 50 के पार्षद प्रियंक भाटी ने बताया कि बीते कई साल से जवाहरनगर के सेक्टर एक में रह रहे लाेग नाले-नालियां ओवर फ्लाे हाेने से परेशानी झेल रहे थे।

यहां सिंकदर पनीर स्वीट कार्नर के पास से नाले में आगे पानी की निकासी ठीक से नहीं हाे रही थी। जांच पड़ताल में सामने आया कि बीते वर्षाें में दुकान काे आगे बढ़ाने के प्रयास में पुराने नाले काे बंद कर एक अलग नाला बनाकर आगे नाले से जाेड़ दिया था। दुकानदार ने चबूतरा आगे बढ़ाते हुए पुराने नाले काे कवर कर लिया था। यह यह अतिक्रमण गुरुवार काे हटा द दिया गया।
नगर परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र राठाैड़ ने बताया कि दुकान के आगे छाेटी नाली बनी हुई थी, इसी वजह से शिव चाैक से आने वाले नाले का पानी अच्छे से आगे नहीं निकल पाता था।

दूसरा इस नाले में तहसील से आने वाला पानी भी मिलता है। जेसीबी के सहयाेग से नए नाले व दुकान का चबूतरा हटा दिया। चबूतरा हटाते ही पुराना नाला दिखने लगा है। पार्षद ने बताया कि मामले काे लेकर आयुक्त व सभापति काे भी अवगत कराया जाएगा। जल्द से जल्द पुराने नाले की मरम्मत कर सुचारू करने के लिए कहा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Encroachment was done on the drain, problem was being caused in the drainage of dirty water, broke down


टिप्पणियाँ