लंदन से कोटा आए लाेगाें की गुरुवार काे चिकित्सा विभाग की टीमाें ने स्क्रीनिंग की। लंदन में काेविड का नया वेरीएंट डिटेक्ट किया गया है, जिसके चलते यह एहतियात बरती जा रही है। सुबह से ही विभाग की टीमें इन लाेगाें की ट्रेसिंग में जुट गई, शाम तक सभी के सैंपलिंग कर ली गई।
सीएमएचओ डाॅ. बीएस तंवर ने बताया कि सरकार से मिली सूची में कुछ नाम रिपीट थे। ऐसे में 23 नहीं, बल्कि 17 लाेग ही काेटा आए हैं। इनमें से एक परिवार के 4 सदस्य गुजरात चले गए। वे काेटा में कुछ घंटे के लिए ही ठहरे थे। उनके संबंध में गुजरात में सूचना दी गई है।
वर्तमान में लंदन रिटर्न काेटा में 13 लाेग है, जिनके सैंपल लिए गए हैं। साथ ही इनके संपर्क में आए परिवार के सदस्यों की भी सैंपलिंग की है। हमने इस संबंध पुलिस व सीआईडी काे भी सूचित किया है, ताकि इन्हें सख्ती से हाेम आइसाेलेट रखा जा सके। हमारे संबंधित पीएचसी-सीएचसी काे भी निर्देशित किया है कि वे अपने इलाकाें में रह रहे इन लाेगाें की खास माॅनीटरिंग करें।
चिकित्सा विभाग ने लंदन से लाैटे 13 लाेगाें समेत इनके परिजनाें के 24 सैंपल कलेक्ट किए हैं। सभी को क्वारेंटाइन किया है। इन सभी लाेगाें की काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग भी की गई है, जिसमें सामने अाया है कि ये पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे। उसके बाद कोटा आए हैं। प्रशासन भी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
113 नए मरीज आए, राज्य में दूसरे नंबर पर काेटा
काेटा में गुरुवार काे भी 113 नए काेराेना संक्रमित मरीज रिपाेर्ट हुए हैं। लगातार तीसरे दिन नए मरीजाें के मामले में काेटा राज्य में दूसरे स्थान पर बना हुआ है, पहले नंबर पर जयपुर है। आज की रिपाेर्ट में एक बैंककर्मी व एक हाेटल का कार्मिक भी पाॅजिटिव मिला है। काेविड हाॅस्पिटल के अधीक्षक डाॅ. सीएस सुशील ने बताया कि हमारे यहां कुल 142 मरीज एडमिट हैं। इनमें से 95 राेगी ऑक्सीजन पर है। इनमें 65 राेगी काेविड पाॅजिटिव है, जबकि 77 निगेटिव व सस्पेक्टेड हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ