महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में जल्द ओपन जिम और खेल मैदान बनाए जाएंगे। इससे यहां पढ़ने वाले छात्रों की खेल प्रतिभा को निखरने का मौका मिलेगा, साथ ही वे सड़़क पर होने वाले हादसों से भी बच सकेंगे। यह निर्णय गुरुवार को खेल बोर्ड की वार्षिक बैठक में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजेश कुमार सिंह धाकरे ने की। प्रो. धाकरे ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा खिलाडि़य़ों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जानी चाहिएं। विश्वविद्यालय अपने कैम्पस में स्थापित हो गया है तो खेलों का भी विकास होना चाहिए। कुलपति ने कहा कि वे स्वयं कैम्पस में रहते हैं। मॉर्निंग वॉक के दौरान युवा सड़क पर दौड़ लगाते मिलते हैं।
ऐसा करना खतरनाक है और उनके साथ कभी भी हादसा हो सकता है। इसलिए छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय में ही ट्रैक बनना चाहिए। साथ ही वाॅलीवाॅल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, फुटबाल खेलों के लिए खेल मैदान तैयार कराया जाए।
खेल बोर्ड के सचिव निरंजन सिंह खेल अधिकारी ने बताया कि बैठक में आर.डी. कन्या कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. धीरेन्द्र देवर्षि, सुरेन्द्र कुमार जैन प्राचार्य धौलपुर, डाॅ. आई.पी. सिंह प्राचार्य राज. महाविद्यालय सैंपऊ, डाॅ. ऐ.के. पान्डे, डाॅ. देवेन्द्र सिंह परमार, भगवान सिंह, सत्य प्रकाश लुहाच, कैलाश चंद शर्मा, शशिकांत शर्मा, डाॅ. लाला शंकर गयावाल ने भी डवलपमेंट पर अपने सुझाव दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ