फरवरी के हादसे से सबक लेते हुए अब मेज नदी की पुलिया का अब नए सिरे से काम हाे रहा है। मानसून सीजन में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई मेज नदी पुलिया की मरम्मत का काम इन दिनों चल रहा है। कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर नयागांव के पास स्थित मेज नदी पुलिया नदी में आने वाली बाढ़ से हर वर्ष क्षतिग्रस्त होती रही है।
लगातार बाढ़ के पानी से पुलिया के नीचे वाली छत व पुलिया की दीवारें खराब होने लगी थी। कई जगहों से पहले का प्लस्तर उखड़ने लगा था। इसके चलते इन दिनों पुलिया की मरम्मत का काम प्रगति पर है। मरम्मत का काम कर रही निर्माण एजेंसी फिलहाल पुलिया की छत व दीवारों का नवीनीकरण करने में लगी है, ताकि बरसात के पानी से पुलिया को ज्यादा नुकसान नहींं हो। गौरतलब है कि बरसात के सीजन में मेज नदी में बाढ़ की स्थिति बन जाने पर पुलिया पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब जाती है। यहां तक कि पुलिया के ऊपर फीट तक बाढ़ का पानी बहता रहता है और कई दिनों तक पुलिया पर आवागमन बंद हो जाता है। इस दौरान बाढ़ के पानी से पुलिया की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है।
बस हादसे से चर्चा में आई थी पुलिया
फरवरी में मेज नदी पुलिया से बस नीचे गिरने और हादसे के बाद 24 यात्रियों की मौत होने से यह पुलिया चर्चा में आई थी। तब हादसे के दौरान परिवहन विभाग और ब्रिज कारपोरेशन के स्टेट लेवल के अधिकारियों ने आकर पुलिया का जायजा लिया था, तब इसकी मरम्मत की जरूरत बताई गई थी। हालांकि हादसे के बाद मेज नदी पुलिया की चौड़ाई व ऊंचाई बढ़ाने की मांग भी उठी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ