कोरोना ने छीने थे दो ट्रस्टी अब उदयकिशन अध्यक्ष व प्रेमकुमार सचिव बने

श्री मंडलेश्वर महादेव ट्रस्ट के दो कर्मठ पदाधिकारियों की पिछले माह महज तीन दिन के अंतराल से कोरोना की वजह से मौत हो गई थी। इसमें एक थे अध्यक्ष माईदास थानवी जो 50 साल से ट्रस्ट से जुड़े थे। दूसरे सचिव बालकृष्ण व्यास हैणसा थे। इनके निधन से दोनों रिक्त पदों पर रविवार को सर्वसम्मति से चुनाव हुआ।

उदयकिशन जोशी को अध्यक्ष और प्रेम कुमार जोशी को सचिव चुना गया। यह दोनों पिछले कई वर्ष से माईदास थानवी के साथ मेला आयोजन में सक्रिय थे। ट्रस्ट में पंडित किशनदत्त जोशी को कार्यकारी अध्यक्ष और गुरुदत्त पुरोहित को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने माईदास थानवी, बालकृष्ण व्यास व ट्रस्टी ओमकारनाथ व्यास को श्रद्धांजलि दी।
ट्रस्ट ने पिछले माह महज 3 दिन में ट्रस्ट के अध्यक्ष व सचिव को खो दिया था। भाईदूज के त्योहार के दिन समाज के मशहूर श्लील गायक, मारवाड़ रत्न व श्री मंडलेश्वर महादेव ट्रस्ट के अध्यक्ष माईदास थानवी का निधन हो गया था और उनके ठीक तीसरे दिन 18 नवंबर को ट्रस्ट के सचिव बालकृष्ण व्यास “हैणसा’ का भी निधन हो गया।

उनके निधन के बाद रिक्त हुए पदों पर रविवार को चुनाव संपन्न हुए। माईदास थानवी करीब 50 सालों से इस ट्रस्ट से जुड़े हुए थे। वे 40 वर्ष से मंडलनाथ मेला भी आयोजित करवा रहे थे। यहां पानी की सुविधा के लिए पाइपलाइन भी उनके प्रयासों से ही आई थी। वे पिछले 15 वर्षों से ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। यहां नव मंदिर उन्हीं के कार्यकाल में बना। बालकिशन व्यास करीब 4 वर्ष से यहां ट्रस्ट के सचिव थे। वहीं उनका भी ट्रस्ट के विभिन्न कार्यों में काफी योगदान था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona snatched two trustees, now Udayakishan becomes president and Premkumar is secretary


टिप्पणियाँ