बदमाश ने चाय की थड़ी पर मुड्डी को लेकर कोचिंग छात्र पर हमलाकरनेकी नीयत से चाकू निकाला था और तभी सीपीओ ने आकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक राजवी गांधी नगर में मंगलवार को चाय की थड़ी पर कुछ कोचिंग छात्र अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहे थे।
इसी दौरान छावनी बंगाली कॉलोनी निवासी विप्रोजीत मंडल बाइक लेकर आया और छात्रों से बैठने के लिए मुड्डी मांगी। छात्रों ने देने से मना कर दिया, इसको कहासुनी हो गई। बदमाश उस समय तो चला गया, लेकिन बुधवार दोपहर फिर से चाय की थड़ी पर आया और कोचिंग छात्र पर चाकू से हमला करता इससे पहले वहां ड्यूटी पर तैनात महिला सीपीओ दुर्गेश ने बदमाश विप्रोजीत मंडल को दबोचकर चाकू छीना लिया। हॉस्टल एसो. संस्थापक अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि महिला सीपीओ को सम्मानित किया जाएगा।
- कोचिंग छात्र की तरफ से रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने मामले में बदमाश को चाकू रखने व मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी और दुकान वाले को भी पाबंद करवाया जाएगा। - रामकिशन, सीआई जवाहर नगर थाना
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ