यूपी की नाबालिग काे बेचने वाले आराेपी काे जंगल से पकड़ लिया, चाइल्ड लाइन टीम ने रेस्क्यू किया

यूपी से नाबालिग लड़की को लाकर बबराणा में बेचने के मामले में भूपालसागर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को यूपी-एमपी बाॅर्डर के जंगल से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 4 सितंबर को चाइल्ड लाइन 1098 टीम ने बबराणा से 13 वर्षीय नाबालिग को रेस्क्यू किया था। जिसे यूपी से लाकर बिचाैलियों के मार्फत बेचकर बसंतीलाल दाधीच के साथ बाल विवाह करवाया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी फरार था।


मामला अंतरर्राजीय मानव तस्करी का होने से एसपी दीपक भार्गव, एएसपी सरितासिंह के निर्देश व डिप्टी दलपतसिंह भाटी के सुपरविजन में भूपालसागर थानाधिकारी गोपाल नाथ के नेतृत्व में यूपी व एमपी में टीमें भेजी गई। टीम ने यूपी से लाकर नाबालिग को बेचने वाले मुख्य आरोपी एमपी के सिंगरोली जिले के वैढ़न थाना क्षेत्र के हरहंवा निवासी अमरनाथ उर्फ विरेंद्र उर्फ अमरकेश पुत्र बृजेश तिवारी को यूपी व एमपी की सीमा के जंगल से गिरफ्तार किया। आरोपी अमरनाथ तिवारी शातिर बदमाश है। जिसके खिलाफ स्थानीय थाने में 8 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी बार-बार मोबाइल नंबर बदल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी एवं लोकेशन ट्रेस करने में साइबर सेल के हैड कांस्टेबल राजकुमार सोनी एवं एसपी पीए नरेश सोनी का सहयोग रहा। पुलिस ने अमरनाथ को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
UP's minor seller Arrappi caught from forest, child line team rescued


टिप्पणियाँ