जिला स्तरीय कार्यक्रम आज धारीवाल, भाया करेंगे शिरकत

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद् सभागार में रविवार को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया शिरकत कर फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा करेंगे तथा जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन कर मीड़िया से रूबरू होंगे।
जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड ने बताया कि राज्य सरकार का कार्यकाल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वायत्त शासन मंत्री तथा खान एवं गोपालन मंत्री तथा जिला प्रभारी सचिव राजेश यादव विभागवार योजनाओं की समीक्षा करेंगे ।जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधिगण एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में पिछले दो वर्ष में हुए विकास कार्यों एवं विभागवार आमजन को कल्याणकारी योजनाओं से दिए गए लाभ की जानकारी का समावेश करते हुये तैयार की गई जिला दर्शन पुस्तिका ‘‘दो वर्ष जनसेवा के’’ का विमोचन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। बैठक में कोरोना जागरूकता पर आधारित तथा पावर पोंइट प्रजेंटेशन का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ