राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत जिले में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में अब भी 2.50 लाख परिवारों के राशन कार्ड में लिखे सदस्यों के आधार नंबर को जोड़ना शेष रह गया है। आगामी 1 जनवरी से बंटने वाले राशन के गेहूं के लिए जिन लोगों के आधार नंबर नहीं जुड़े होंगे, उन्हें राशन के गेहूं नहीं मिल पाएंगे। इसके लिए 25 दिसंबर तक का समय दिया जा रहा है। जो राशन कार्ड धारक परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आते हैं, उन परिवारों के सभी सदस्यों के आधार नंबर को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जाना है। ताकि वे वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में किसी भी शहर में राशन की दुकान से गेहूं ले सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ