परिवहन विभाग ने चलाया टैक्स वसूली अभियान

परिवहन विभाग टैक्स वसूल करनेे के लिए अभियान चला रहा है। इसके लिए विशेष टीमों बनाई गई हैं। परिवहन विभाग टीम ने शनिवार काे फैक्ट्री में चलने वाले वाहनों की जांच की। परिवहन निरीक्षक रजनीश विद्यार्थी ने बताया कि इस दाैरान 70 वाहनाें की जांच की गई, इनमें 39 वाहनाें के कागज नहीं मिले और 6 वाहनाें पर 6 लाख का जुर्माना लगाया। आरटीओ कुसुम राठौड़ ने बताया कि साल का अंतिम माह चल रहा है। ऐसे में परिवहन विभाग बकाया टैक्स काे वसूल करने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत फैक्ट्रियों में चलने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। शनिवार काे डीसीएम फैक्ट्री की जांच की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ