काेराेना काल में अस्पतालाें के ब्लड बैंक में हुई रक्त की कमी के चलते राॅयल ग्रुप की ओर से रविवार 20 दिसंबर काे प्रदेश के स्थनाें पर रक्तदान शिविर का आयाेजन किया जा रहा है। इसके तहत भीलवाड़ा में भी रविवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर हाेगा। यह शिविर बापू नगर आई सेक्टर स्थित लार्ड मैयाे स्कूल में हाेगा।
इस शिविर काे लेकर ग्रुप की ओर से जारी पाेस्टर का शुक्रवार काे शहर विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने विमाेचन किया। ग्रुप के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष मयंकसिंह राठाैड़ पीपराेली ने बताया कि रविवार काे भीलवाड़ा सहित प्रदेश के नागाैर जिला स्थित गच्छीपुरा, अलवर के नीमराना, बाड़मेर के बालाेतरा, डीबी जनरल हाॅस्पिटल चूरू व श्री सांवलियाजी जिला अस्पताल चित्ताैड़गढ़ में भी रविवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक शिविर आयाेजित किए जाएंगे।
राॅयल ग्रुप के संस्थापक रवींद्रसिंह चिंडालिया के निर्देशानुसार शहर के बापूनगर में हाेने वाले शिविर में ग्रुप के सदस्य रक्तदान करेंगे। शुक्रवार काे पाेस्टर विमाेचन के अवसर पर पूर्व उपसभापति मुकेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेद सिंह राठौड़, पंकज फगनानी, अमित शर्मा, प्रतीक सारस्वत आदि माैजूद रहे। शिविर की व्यवस्थाओं में नरपतसिंह नाैगावां, देवा जाट मंगलपुरा, रवींद्रसिंह जुनेजा, एडवाेकेट भानुप्रतापसिंह देवली, व विजयराज हाड़ा आदि लगे हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ