प्रदेश में बढ़ते कोविड-19 के मामलों को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ व मुख्यपीठ जोधपुर में नए साल के प्रथम सप्ताह में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ही सुनवाई जारी रहेगी। पूर्व में रजिस्ट्रार जनरल निर्मलसिंह मेड़तवाल ने नोटिफिकेशन जारी कर हाईकोर्ट की जयपुर पीठ व मुख्यपीठ के लिए व्यक्तिगत सुनवाई को स्थगित करते हुए 23 नवंबर से 5 दिसंबर तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ही सुनवाई करने की व्यवस्था थी। 7 दिसंबर से 18 दिसंबर तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ही सुनवाई के निर्देश जारी किए गए थे। शनिवार को फिर से एक नोटिफिकेशन जारी कर नए साल के प्रथम सप्ताह यानी 4 जनवरी से 8 जनवरी तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ही सुनवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ