रामगंजमंडी पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 15 दिसंबर को एक रिपोर्ट मिली, जिसमें पीड़िता ने कहा कि वो उसके माता-पिता के साथ 14 दिसंबर को उनके गांव के रूपचंद्र गुर्जर की कार से एक समारोह में शामिल होने दातना गांव गए थे। दातना गांव में माता-पिता उतर गए और रूपचंद्र की पत्नी हमें उसके रिश्तेदार के यहां ले गई। जहां उसकी पत्नी उतर गई और रूपचंद्र और उसका साला पीड़िता को वापस दातना ले गया। रास्ते में जंगल में उन्होंने कार रोककर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ