टायर फटने से पलटा टैंकर, सड़क पर फैला तेल, दमकल ने दाे घंटे पानी का छिड़काव कर हटाया

गाेवर्धनविलास थाना क्षेत्र के अहमदाबाद हाईवे पर सुबह करीब 5 बजे टायर फटने से तेल से भरा टैंकर पलट गया। इससे टैंकर में पड़ा रबर प्राेसेसिंग के काम आने वाले तेल का सड़क पर रिसाव हाे गया। पुलिस ने माैके पर पहुंच हाईवे काे वन-वे कर टैंकर काे हटाया और दमकल से दो घंटे तक पानी का छिड़काव करवा तेल काे सड़क से हटाया। दमकल अधिकारी शिवराम ने बताया कि टैंकर सिलवासा से हरिद्वार जा रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tanker overturned due to tire burst, oil spread on road, fire brigade removed by spraying water for two hours


टिप्पणियाँ