बिजली बचत पर डीआरएम जोधपुर को मिलेगा प्रथम पुरस्कार

ऊर्जा संरक्षण में इस वर्ष भी जोधपुर रेल मंडल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो पुरस्कार हासिल किए हैं। राजस्थान सरकार के विद्युत मंत्रालय ने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2020 के प्रथम पुरस्कार और कोच केयर कॉम्पलेक्स को द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया है।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर सोमवार को राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह में यह दोनों पुरस्कार ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा प्रदान किए जाएंगे। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने सभी रेल कर्मियों को बधाई दी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 1.43 लाख यूनिट तथा कोच केयर कॉम्पलेक्स में 2.64 लाख यूनिट की बिजली बचत की गई। 32 लाख रुपए सालाना रेल राजस्व की बचत हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ