सड़क हादसे में युवक की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर सोमवार रात करीब 10 बजे भादू होटल के पास सड़क दुर्घटना में बाप मेघवालों का बास निवासी हुकमाराम मेघवाल की मौत हो गई। प्रेमप्रकाश मेघवाल निवासी बाप ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई हुकमाराम मेघवाल कृषि नलकूप पर से मोटरसाइकिल लेकर घर लौट रहा था तब भादू होटल के आगे चल रहे गैस टैंकर के चालक ने टैंकर को लापरवाही से अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे हुकमाराम मोटरसाइकिल सहित टैंकर से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth dies in road accident


टिप्पणियाँ