नगर निगम के मानसराेवर जाेन में शिप्रापथ स्थित गैराज में खड़ी गाड़ियाें की बैटरी चाेरी के मामले में शिप्रापथ थाने में दाे मामले दर्ज हैं। इसमें पुलिस जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने माैके से एक साइकिल भी जब्त है। अंदेशा है कि ये साइकिल बदमाशाें की है। शिप्रापथ थाने में पहला मामला मानसराेवर जाेन के समय पालक रामजीलाल शर्मा ने तथा दूसरा मामला हेमंत कुमार ने दर्ज कराया है।
रामजीलाल शर्मा ने 23 गाड़ियाें की बैटरियां चाेरी हाेने की रिपाेर्ट दी है। साथ ही उन सिक्याेरिटी गार्ड व कर्मचारियाें के माेबाइल नंबर भी बताए हैं, जाे वहां तैनात थे। इसी तरह, हेमंत कुमार ने मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया है कि 20 नवंबर काे गैराज में खड़ी गाड़ियाें की बैटरी चाेरी हाे गई।
इसकी सूची भी हेमंत ने अलग से थाने पर दी है। हेमंत ने बताया कि चाेर सुबह करीब पांच बजे बैटरी चाेरी कर ले जा रहे थे। जिनका पीछा भी किया, लेकिन वे अमानीशाह नाले की ओर भाग गए। भागते समय चाेर कुछ बैटरी रास्ते में ही डाल गए। साथ ही एक साइकिल छाेड़ गए। जिनकाे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ