केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत शनिवार को केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल में राजस्थानी, असमी संस्कृति का संगम ऑनलाइन वेबिनार द्वारा संपन्न हुआ।
प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि इस संस्कृति समागम में केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल जैसलमेर जयपुर संभाग एवं केंद्रीय विद्यालय खानपारा जवाहर नगर गुवाहाटी संभाग के विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्राचार्यो एवं अभिभावकों ने भाग लिया। राजस्थानी असमी संस्कृति के संगम में दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने अपने राज्य की कला, संस्कृति, खेलकूद, गीत संगीत, नृत्य,संस्कृतियों का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। राजस्थानी संस्कृति का बखान छात्रा वेदिका शर्मा, राजस्थानी वेशभूषा करण भाटिया, राजनीति दिवाकर पुरोहित, इतिहास दृक्षा, राजस्थानी संगीत ईशानी शर्मा, भौगोलिक स्थिति वैष्णवी बिस्सा एवं आर्थिक स्थिति सूवरजीत नंदी द्वारा किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ