स्वदेशी जागरण मंच की ओर से दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समारोह के तहत ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। इसमें 16 हजार लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोहो कॉर्पोरेशन के सीईओ श्रीधर वैंबू ने की। मुख्य अतिथि आरएसएस उत्तर क्षेत्र के संघचालक डॉ. बजरंगलाल गुप्ता थे। इस मौके पर मंच के अखिल भारतीय संयोजक आर. सुब्रमण्यम, सह संयोजक अरुण ओझा, अश्विनी महाजन, कश्मीरी लाल, सतीश कुमार, जितेंद्र गुप्ता, आर. जगदीश मौजूद थे।
अश्विनी महाजन ने बताया कि इस अवसर पर दो प्रस्ताव पारित किए गए। पहले प्रस्ताव के अनुसार सरकार द्वारा कृषि का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना चाहिए। दूसरे प्रस्ताव के अनुसार सरकार को रिटेल से संबंधित कानून और उसके द्वारा होने वाले मर्जर और डी मर्जर के कारण छोटे रिटेलरों पर पड़ने वाले प्रभावों पर शोध किया जाए।
श्रीधर वैंबू ने कहा कि गांव से भी मूल्यवान वस्तुएं बेची जानी लगे तो आर्थिक समीकरण बदल सकते हैं। इससे गरीबी और बेरोजगारी खत्म हो सकती है। डॉ. बजरंगलाल गुप्ता ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना, स्वदेशी का प्रचार कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया। आर. सुंदरम ने कहा कि कोरोना महामारी में कई नए क्षेत्र उभर कर सामने आए। जोधपुर प्रांत संयोजक अनिल कुमार ने गत वर्ष के कार्य बताए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ