पंचायत कार्यालय सभागार में सरपंच सत्यनारायण विश्नोई की अध्यक्षता में हुई बैठक में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। सरपंच ने बताया कि ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना के पूर्ण होने से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है। गांव साफ-सुथरा होगा। गलियों व नालियों में गंदा पानी जमा नहीं होगा। इसी प्रकार गलनशील व अगलनशील कचरे का उचित निपटारा होगा। इसका नक्शा तैयार किया गया। ग्राम विकास अधिकारी भंवरलाल विश्नोई, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य चुनीलाल मेघवाल, छगनलाल मेघवाल, शांतिलाल शर्मा, जोराराम जयपाल, ओमप्रकाश मेघवाल, विशनाराम मेघवाल, रावल प्रजापत, जसराज सोनी, गोपाल छीपा, मालाराम मेघवाल, भागीरथराम राव, किसन गिरि, जगदीश ढाका मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ