रायपुरा चौराहे पर सीएससी आधार केंद्र शुरू

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एवम आईटी डिपार्टमेंट भारत सरकार के अंतर्गत संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से कोटा जिले में रायपुरा चौराहे पर सीएससी आधार अपडेट केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि गोपिलाल रहे। जिला प्रबंधक लोकेश भट्ट व विकास तुरवा, निरंजन यादव ने बताया कि आधार यूसीएल केंद्रों पर डेमोग्राफिक अपडेट का कार्य तुरंत प्रभाव की किया जाएगा।

इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति आसानी से आधार कार्ड में नाम, मोबाइल, पता,व माता पिता के नाम आदी करेक्शन का कार्य किया जाएगा। वहीं सीएससी केंद्र पर भारत सरकार व राज्य सरकार की योजना से भी आमजन को जोड़ा जाएगा जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इस दौरान वार्ड पार्षद इना मीना, गुरलाल सिंह, चेतन , रवि निखिल सुमन आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ