कोविड वैक्सीन को लेकर पूरी तैयारी करें : निदेशक

जेकेलोेन चिकित्सालय में शिशुओं की मुत्यु के कारणों की जांच करने आए कमेटी के सदस्य निदेशक आरसीएच डॉ. लक्ष्मण सिंह ओला ने शनिवार शाम को स्वास्थ्य भवन सभागार में संभाग स्तरीय बैठक लेकर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में मौजूद संभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सतीश खंडेलवाल सहित चारों जिलों कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ के सीएमएचओ, आरसीएचओ, डिप्टी सीएमएचओ और डीपीएम, से कोविड-19 वैक्सीन को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में जिलावार जानकारी ली तथा उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग और जरूरत होने पर रेफ्रिजरेटर मैकेनिक, मेन पावर और बजट संबधी डिमांड भिजवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रत्येक राजस्व गांवों और शहर में दो-दो स्वास्थ्य मित्रों के चयन और प्रशिक्षणों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सेवाओं की जागरूकता करने में क्रियाशील करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम, एमएनडीवाई, जांच योजना सहित अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। बैठक में आईएमके के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दुर्गाशंकर सैनी और सेवारत चिकित्सक संघ के जिला सचिव डॉ. राजेश सामर भी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Complete preparation for Kovid vaccine: Director


टिप्पणियाँ