किसानों के डर से हवाई यात्रा कर रहे हैं भाजपा नेता : प्रताप

किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी बढ़ती जा रही है। भाजपा आरोप लगा रही है कि कांग्रेस किसानों को झूठ बोलकर बरगला रही है तो कांग्रेस इस मामले में भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगा रही है। परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि किसान आंदोलन के बाद पूरे देश में भाजपा ने जनता का समर्थन खो दिया है।

मोदी सरकार ने देश की जनता का विश्वास तोड़ दिया। एक महीने से देश की राजधानी दिल्ली जाम पड़ी है। भाजपा नेता किसानों के डर से हवाई यात्रा कर रहे हैं। किसान सर्दी में धरने पर परेशान हो रहे हैं, 25 से ज्यादा किसानों की धरना स्थल पर मौत हो चुकी है। भाजपा नेताओं में झूठ बोलने की होड़ लगी है, लेकिन कोई भी भाजपा नेता किसान बिल का एक भी फायदा नहीं बता पा रहा।

पहले भी किसान देश में कहीं भी अपनी फसल बेच सकता था, आज भी बेच सकता है। किसान को सरकार और पूंजीपतियों के हस्तक्षेप की आवश्यकता ही नहीं है। किसान अपने वर्तमान हाल में खुश है तो भाजपा उनके हितों को पूंजीपतियों के हाथों मे गिरवी रखने पर क्यों अड़ी हुई है। केन्द्र सरकार का झूठ और धोखा अब नहीं चलेगा, किसानों के सामने सरकार को झुकना पड़ेगा और तीनों बिल वापिस लेने पड़ेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP leaders traveling by air for fear of farmers: Pratap


टिप्पणियाँ