लुधपुरा में खेत की मेड को लेकर हुई मारपीट में मां-बेटा सहित तीन घायल

थाना इलाके के गांव लुधपुरा में खेत की मेड को लेकर हुए झगड़े में एक पक्ष के मां बेटा घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के एक युवक वी झगड़े में घायल हुआ है। पुलिस ने सभी घायलों का अस्पताल में उपचार कराया है। पीड़ित लोगों ने पुलिस कार्रवाई हेतु थाने पर तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक युवक धारा सिंह पुत्र कैलाशी लोधा तथा उसकी मां पूरन देवी मेंढक के विवाद को लेकर पड़ोसी से हुए झगड़े में घायल हो गए। दोनों घायलों का सीएचसी सैपऊ पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घायल महिला पूरन देवी ने कार्यवाही हेतु पुलिस में दी तहरीर में बताया है कि वह सुबह के समय अपने खेतों की मेढ़ पर डली लकड़ी को लेने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक ही खेत की मैढ़ को लेकर पडौस के ही एक पक्ष के लोगों ने झगड़ा कर दिया। इस दौरान दोनों मां बेटा ने आरोपी पक्ष पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है वही झगड़े में दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Three injured, including mother and son, in a fight over farmland in Ludhiana


टिप्पणियाँ