चुनाव ड्यूटी से लाैटते ही कांस्टेबल ने लगा ली फांसी, प्रेम प्रसंग का मामला, आखरी बार युवती से की फोन पर बात
सूरजपाेल थाना क्षेत्र के देव दर्शन हाेटल में मंगलवार रात 23 साल के कांस्टेबल हेमंत पुत्र श्रीचंद मेघवाल ने फांसी लगा ली। हेमंत दाे साल पहले ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चुना गया था। वह बीकानेर के बाेहड़ी गांव का रहने वाला था और चित्ताैड़गढ़ वायरलेस में तैनात था। गत 20 नवंबर से यहां चुनाव ड्यूटी पर था। उसने अात्महत्या से पहले किसी युवती से फाेन पर बात की थी। इससे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
थानाधिकारी पुनाराम ने बताया कि रात काे सूचना मिलने पर हाेटल पहुंचे ताे वह फंदे पर लटका मिला। बुधवार शाम काे पाेस्टमार्टम करा शव परिजनाें काे साैंप दिया। बताया कि 20 नवंबर काे हेमंत चुनाव ड्यूटी में उदयपुर अाया था। तीसरे चरण के चुनाव में कुराबड़ के काेट गांव में ड्यूटी देकर वह रात करीब 8 बजे हाेटल पहुंचा था। एफएसएल प्रभारी अभय प्रतापसिंह ने माैके पर पहुंच जांच की।
हेमंत के साथी कांस्टेबलाें ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के बाद करीब 8 बजे हाेटल पहुंचे थे। इसके बाद सभी खाना खाकर अपने कमरे में साे गए। रात काे अचानक एक युवती का फाेन अाया अाैर हेमंत से बात करने काे कहा। उसकाे तलाश किया ताे हाेटल में जहां हमारे कमरे थे, उसके सामने वाले कमरे खाली थे। उसमें से एक कमरे की लाइट ऑन थी। राेशनदान में झांककर देखा ताे वह फंदे से लटका था। इसके बाद दरवाजे काे ताेड़ा और अंदर पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ