डेंटल क्लीनिक में औजारों के लिए यूवी चैंबर, अल्ट्रावॉयलेट लाइट भी, लाइट मंगाई चेन्नई से, रूस से आती है
कोरोना वायरस ने इंसानी जिंदगी से जुड़े हर पहलू में बदलाव ला दिया है। ऐसे में अब भवन, चैंबर को वायरस मुक्त करने की नई पहल देखने को मिल रही है। इसके लिए आर्किटेक्चर से संपर्क करके इमारत में वायरस संक्रमण को रोकने या खत्म करने के उपाय किए जा रहे हैं। आर्किटेक्चर हेमंत प्रजापत ने बताया कि एमजी अस्पताल के पास एक नया निजी डेंटल क्लीनिक खुला है जिसमें वायरस को खत्म करने या रोकने की व्यवस्था की गई है। इसके प्रत्येक चैंबर और कॉमन एरिया में अल्ट्रावॉयलेट लाइट लगाई गई है। अल्ट्रावॉयलेट (यूवी) लाइट में बैक्टीरिया, वायरस को खत्म करने की क्षमता होती है। इसलिए क्लीनिक अल्ट्रावॉयलेट लाइट से युक्त किया गया है। वायरस के एयरोसोल हवा में नहीं घूमते रहें इसके लिए हर चैंबर में एयर प्यूरीफायर लगवाया है। कोरोना गाइडलाइन का पालन अलग से किया जा रहा है।
अल्ट्रावॉयलेट लाइट मंगाई चेन्नई से, रूस से आती है
निजी डेंटल क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ. प्रकाश थवानी ने बताया कि यूवी लाइट मंगाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीलवाड़ा और राजस्थान के अन्य जिलों में पता कराया कि लेकिन नहीं मिली। तब इंटरनेट पर सर्च किया तो चेन्नई के डीलर की जानकारी मिली। वहां से करीब 1200 रुपए की एक लाइट मंगाई गई। यूवी लाइट भारत में नहीं बनती है। रूस से आयात की जाती है।
रोजना दिन में दो बार यूवी लाइट जलाई जाती है
रोजाना दिन में दो बार यूवी लाइट जलाई जाती है। 20 मिनट जलाकर बंद कर देते हैं। इस दौरान किसी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जाता है। डेंटल क्लीनिक में काम आने वाले औजारों के लिए अलग से यूवी चैंबर बनाया गया है। इन औ जारों को चैंबर में डालकर यूवी लाइट शुरू कर देते हैं। वे संक्रमण मुक्त हो जाते हैं। इससे वायरस मुक्त हो जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ