जिला अस्पताल में प्रसूताओं व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं दी जाएं : डॉ. कामरा

जिला अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा इकाई में दी जा रही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएस कामरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। इसमें डॉ. कामरा ने महिला एवं शिशु रोग विभाग के प्रभारी अधिकारियों एवं कार्यरत नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं और शिशुओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दी जानी चाहिए।


राज्य सरकार एवं चिकित्सा विभाग की ओर से इनके लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन्हें दिया जाना है। जो लक्ष्य निर्धारित है, उन्हें हर हाल में पूर्ण किया जाना है। इस काम में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान संबंधित प्रभारियों से अब तक की प्रगति रिपोर्ट ली और सुधार के निर्देश प्रदान किए।

पीएमओ ने एमसीएच यूनिट में नए उपकरणों की मांग और नाकारा समान की नीलामी के निर्देश प्रदान किए। शिशु नर्सरी एवं लेबर रूम का निरीक्षण भी किया गया। बैठक में उपनियंत्रक डॉ. प्रेम बजाज, एमसीएच प्रभारी डॉ. राजेश अरोड़ा, गायनी विभाग प्रभारी डॉ. मुकेश स्वामी, शिशु रोग विभाग प्रभारी डॉ. संजय राठी, डॉ. चंद्रकला गर्ग, डॉ. अनामिका अग्रवाल, डॉ. सोनिया छाबड़ा, डॉ. पवन गोयल ,नर्सिंग अधीक्षक सत्यपाल लकेशर आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Quality services should be provided to the obstetricians and children in the district hospital: Dr. Kamra


टिप्पणियाँ