कोविड के मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत को देखते हुए एसएमएस में लगाए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट का काम अटक गया है। वजह यह कि जिस कंपनी को काम दिया गया, एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया। लेकिन अब कंपनी स्टे ले आई है और उसका कहना है कि जिस पार्ट को बदलने के आधार पर उसे ब्लैक लिस्ट किया गया, उसकी अनुमति तो चिकित्सा विभाग पहले ही दे चुका था। लेकिन अब पूरी प्रक्रिया करनी होगी और जैसे ही अनुमति मिलेगी, सात दिन के अंदर प्लांट लगा दिया जाएगा।
मामले के अनुसार, एसएमएस में ऑक्सीजन की समस्या दूर करने के लिए ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाया जाना तय किया गया। लेकिन जब प्लांट आया तो एक पार्ट किसी और कंपनी का होना सामने आया। इसके बाद काम रोक दिया गया था। लेकिन एसएमएस प्रशासन ने जिस पार्ट को बदलने की बात कही, उसकी जानकारी एनएचएम को दी गई थी और वहां से भी इसे बदल कर प्लांट लगाने के लिए कह दिया गया था। इन सब के बीच अस्पताल में जो ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लग जाना चाहिए था, वह रुक गया। अब एसएमएस अस्पताल प्रशासन सहित आमजन को प्लांट लगाए जाने का इंतजार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ