शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित संतोष आश्रम में गीता जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी चेतन गिरी महाराज के सानिध्य में देववाणी संस्कृत में गीता का श्रद्धालुओं ने सामूहिक पाठ किया। इस मौके संत मनीष महाराज, साध्वी मीराबाई, पंडित सूरज, नथमल सोलंकी, हरिनारायण पाराशर, ताराचंद भाटी, तेजवीरसिंह आदि उपस्थित थे।
वहीं दूसरी और सन्यास आश्रम बागेलाव की पाल पर ब्रह्मलीन स्वामी श्रवणगिरी महाराज के आश्रम में गीता जयंती महोत्सव मनाया। इस अवसर पर पंडित विजयप्रकाश श्रीमाली, माधवलाल व्यास, राजेश दवे, गणपतलाल, ज्योति टांक माणकराज चौहान, गणपतलाल, कन्हैयालाल, गणपतलाल ,जगदीश व्यास धीरेंद्र व्यास,पानी देवी ,कंचन देवी आदि माैजूद थे।
मारवाड़ जंक्शन . कस्बे के सुभाष चौक निवासी घीसुलाल अग्रवाल ने गीता दिवस के अवसर पर घर-घर जाकर श्रीमद्भागवत गीता की पुस्तक बांटकर गीता दिवस मनाया। अग्रवाल ने बताया कि संत आनन्दमुनि महाराज की प्रेरणा से 101 श्रीमद्भागवत गीता की पुस्तकें बांटी। इस मौके पर मांगीलाल माली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
मांडा . गीता जयंती के अवसर पर कृष्ण गोशाला मांडा में कीर्तन का आयाेजन किया गया। इस माैके पर संत वक्तावन वणदार दाऊजी सोजत रोड, कथावाचक पीयूष त्रिवेदी ने संगीतमय कथा सुनाई। इस मौके पर चैनसिंह सिसरवादा, गोपालसिंह, व्यवस्थापक भगवानसिंह जैतावत, मांडा सरपंच कालूराम सीरवी, उपसरपंच हरिसिंह, बजरंग सेना जिला अध्यक्ष पूरणसिंह सारण, भूरालाल सोनी आदि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ