मदद करें तो दिल से करें, दिखावे के लिए नहीं

केएन कॉलेज में रविवार सुबह आनंदम कोर्स पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। जेएनवीयू के कुलपति प्रो. प्रवीण चंद त्रिवेदी ने नवागंतुक छात्राओं को जीवन में आनंदम कोर्स के महत्व को समझाया। प्रो. विमला शेरोन ने वीडियो क्लिप्स के माध्यम से प्रेरित करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी। केएन कॉलेज की डायरेक्टर प्रो. संगीता लूंकड़ ने छात्राओं को देने की प्रवृत्ति जाग्रत करने के लिए कहा चाहे वो मदद हो, आदर हो, दान हो, शिक्षा दान हो। उन्होंने कहा कि यदि हम किसी की मदद करते हैं तो दिल से करे, अच्छी भावना से करें।

मदद का यह कार्य अपने घर और अपने आसपास से शुरू करें। उन्होंने कोर्स के बारे में बताते हुए कहा कि हरेक को एक वर्ष में 128 घंटे का सुकार्य करके एक डायरी बनानी है और डायरी में अपने द्वारा किए गए कार्य को लिखना है तथा फोटोग्राफ भी लगानी है जिसका मूल्यांकन उनके मेंटोर करेंगे। उस आधार पर उन्हें ग्रेड दिया जाएगा। कॉलेज में आनंदम की सह संयोजक डॉ. राजश्री राणावत ने कहा कि सिर्फ़ बातों से नहीं, वरन वास्तविक रूप में कार्य करना होगा। प्रो सांत्वना गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लगभग 470 छात्राओं ने भाग लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If you help, do it from the heart, not to show off


टिप्पणियाँ