मंडियों में आवक बढ़ने से अब टमाटर, गोभी, मटर, गाजर भी पहले से सस्ते हो गए हैं। अन्य सब्जियां पिछले महीने से सस्ती बिक रही हैं। मुहाना मंडी के थोक व्यापारियों का कहना है कि किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली में मुहाना मंडी से सब्जियों की सप्लाई बाधित हो गई है और साथ ही सब्जियों की मांग के मुकाबले आवक बढ़ रही है।
इस वजह से सब्जियां सस्ती बिकी हैं। टमाटर अभी 10 से 20 रुपए किलो बिका है। पहले यह 20 से 30 रुपए प्रति किलों बिक रहा था। गोभी 10 की जगह 2 से 5 रुपए किलो, मटर 30-35 की जगह 15 से 20 रुपए किलो, गाजर 15-18 की जगह 13 रुपए किलो मिल रही है।
मिर्च 25 की जगह 18-20 रुपए किलो बिक रही है। वहीं मूली 2 रुपए, मैथी व पालक 5 से 6 रुपए किलों बिक रहे हैं। जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि आवाजाही बाधित होने के कारण मुहाना मंडी से दिल्ली में सब्जियों की सप्लाई कम हो गई और अभी आवक भी बढ़ गई इस वजह से सब्जियां सस्ती हुई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ