अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी के शनिवार काे भीलवाड़ा आगमन पर तेयुप भीलवाड़ा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहली बार आगमन पर परिषद द्वारा स्वागत अभिनंदन के बाद बैठक का आयोजन किया गया।
सभाध्यक्ष निर्मल गोखरु ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। संस्था अध्यक्ष सुनील बनवट ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भीलवाड़ा परिषद के सेवा कार्यों की जानकारी दी। युवाओं में जोश एवं ऊर्जा का संचार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी ने कहा भीलवाड़ा मेवाड़ की 500 से भी अधिक सदस्यों की सबसे मजबूत एवं सशक्त परिषद है। भीलवाड़ा में आगामी 2021 के चातुर्मास को सफल बनाने में युवा शक्ति को जुटना है।
चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष प्रकाश सुतरिया ने कहा आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास में परिषद को कई कार्यक्रम संपादित करने है। उन्होंने चातुर्मास स्थल तेरापंथ नगर का भी अवलोकन किया।
अभातेयुप अंकेक्षक नवीन वागरेचा, एटीडीसी रिव्यू कमेटी सदस्य गौतम दुगड़, अभातेयुप राष्ट्रीय समिति सदस्य जीतेश पोखरना, विमल पितलिया, देव चावत, आशीष दक, कुलदीप मारू ने अभातेयुप द्वारा संचालित प्रकल्पों, आयामों एवं गतिविधियों की जानकारियां दी।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष प्रशांत सिंघवी ने किया। आभार मंत्री अभिषेक आंचलिया ने जताया। 17 दिसम्बर को तेरापंथ भवन में होने वाले रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा किया गया। सभा मंत्री अशोक सिंघवी, टीपीएफ़ अध्यक्ष राकेश सुतरिया, सहमंत्री अमित मेड़तवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मारू, संगठन मंत्री पुनीत कावड़िया, मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव प्रभारी मनीष बोरदिया, किशोर मंडल संयोजक सहित कई तेयुप सदस्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ