दो पक्षों ने दर्ज कराए मारपीट के परस्पर केस

पुलिस थाने में मारपीट करने के परस्पर मामले दर्ज हुए ।मुख्य आरक्षी किसनाराम खिलेरी ने बताया कि भोमाराम पुत्र खेताराम नाई निवासी जेठानिया ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे मैं मेरे घर से बाहर जा रहा था तभी जसाराम, जबराराम, हरीश, तारुराम चारों पुत्र भैराराम नाई निवासी जेठानिया ने रास्ता रोककर कुल्हाड़ी से वार कर मारपीट की। जेब से दस हजार रुपये ले गए। वहीं इसी मामले में सुआ देवी पत्नी भैराराम नाई निवासी जेठानिया ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 7 दिसंबर को 11 बजे घरेलू कार्य से ढाणी से जेठाणिया जा रही थी तभी रास्ते में खेताराम पुत्र मानाराम ,भोमाराम पुत्र खेताराम, अभिषेक पुत्र भोमाराम नाई ने रास्ता रोककर मारपीट की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ