शंभूपुरा क्षेत्र में दो दिन पहले चोरी की वारदाताें के मामले में पुलिस ने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाशाें के फुटेज सार्वजनिक किए।
बदमाशों के बारे में जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की है। शंभूपुरा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने साेशल मीडिया पर एक संदेश जारी कर एक फुटेज अपलोड किया है। वीडियो में रात में 7 संदिग्ध हाथ में लकड़ी, लोहे के डंडे व बड़ी टाॅर्च लिए एक घर में झांकते दिख रहे हैं। पुलिस ने बदमाशाें के बारे में जानकारी देने परइनाम देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है की शंभूपुरा में चोरों ने रेलवे कॉलोनी निवासी धीरज सक्सेना के क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरी की, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अमित राजपुरोहित के कमरे से कपड़े व नकदी चुरा ले गए। आरके कॉलोनी निवासी सोनाराम देवासी के मकान में रहने वाले जितेश मीणा के कमरे के ताले तोड़े थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ