जेएनवीयू की साइंस फैकल्टी के छात्र सेवा मंडल की ओर से कल्चरल और को-कल्चरल एक्टविटीज शुक्रवार से ऑनलाइन शुरू हुईं। सांस्कृतिक संयोजक प्रो. प्रवीण गहलोत ने बताया कि ‘विद्यार्थियों के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स संजीवनी है’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुरेंद्र रेबारी प्रथम, श्रवण कुमार द्वितीय व कार्तिका शर्मा तृतीय रहीं।
निर्णायक सहायक आचार्य डॉ. प्रेम सिंह व डॉ. गोविंदसिंह राजपुरोहित थे। दूसरे सत्र में ‘बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित कौन करता है: माता-पिता, टेलीविजन या मोबाइल’ विषय पर हुई हिंदी समूह चर्चा में कार्तिका शर्मा एवं सुरेंद्र रेबारी संयुक्त रूप से प्रथम, श्रवण कुमार द्वितीय और पूजा स्वामी एवं सुधीर नामा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। शनिवार को डिबेट और ग्रुप डिस्कशन होगा।
उधर, कला संकाय में हुई जीके क्विज प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के शोध छात्र लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित प्रथम, शोध छात्र महेंद्र कुमार द्वितीय व रमेश गूंद तृतीय रहे। सांस्कृतिक समन्वयक प्रोफेसर मीना बरडिया ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक वाणिज्य संकाय के प्रो. केए गोयल व राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. दिनेश कुमार गहलोत थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ