कभी भी हाे सकती है नगरपालिका चुनाव की घाेषणा, टीम तैयार रहे : राज्य निर्वाचन अायुक्त

सलूंबर, भींडर और फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका के चुनाव की घाेषणा कभी भी हाे सकती है। राज्य निर्वाचन आयुक्त प्रेमसिंह मेहरा ने साेमवार काे वीसी में जिला निर्वाचन अधिकारी चेतन देवड़ा और उनकी टीम काे तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

मेहरा ने प्रदेश स्तरीय वीसी में कहा कि पालिका चुनाव में भी काेराेना संक्रमण काे ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी है। पंचायत चुनाव में 900 मतदाताओं पर एक मतदान केेंद्र बनाया था, लेकिन पालिका चुनाव मेें 700 मतदाताओं पर एक केंद्र बनाना तय किया। उसी अनुसार सभी जिला निर्वाचन अधिकारी तैयारी रखें। चुनाव जनवरी में करवाने की स्थिति बनी ताे 1 जनवरी 2021 काे जाे युवा 18 साल के हाेने वाले हैं वे भी मतदान का प्रयाेग कर सके।

इसके लिए 18 साल की उम्र पूरी करने जा रहे युवाओं के नाम मतदाता सूची में जाेड़ने पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पालिका चुनाव काे लेकर अब तक हुई तैयारी की जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अाेपी बुनकर और जिला निर्वाचन अनुभाग के प्रभारी माेहन साेनी भी माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The possibility of municipal elections may come anytime, teams are ready: state election commissioner


टिप्पणियाँ