होटल व्यवसायी के घर फायर करने वाले का नहीं लगा सुराग, फ्लाेरा कॉम्प्लेक्स का मामला

सुखेर थाना क्षेत्र में फ्लाेरा कॉम्प्लेक्स निवासी हाेटल व्यवसायी विनय पुत्र जसवंत भंडारी के घर पर फायरिंग मामले में साेमवार काे पता नहीं चल पाया कि आखिर फायरिंग किसने और क्याें की। इधर पुलिस भी परिवादी से लगातार पूछताछ कर रही है लेकिन काेई विवाद वाली बात सामने नहीं आई है। फिर भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज और काॅल रिकाॅर्ड देखकर जांच कर रही है।

बता दें कि साेमवार परिवादी विनय ने रिपाेर्ट दी थी कि शनिवार शाम काे मेवाड़ हाॅस्पिटल से घर लाैटा था। चाैकीदार ने गेट खाेला उस समय बाइक दिखा और शाॅट की आवाज आई लेकिन अंदाजा नहीं लगा पाए। सुबह उठकर देखा ताे कमरे की खिड़की का कांच टूटा था और बुलेट अंदर पड़ा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और मुआयना किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ