सर्द हवाओं के कारण राजधानी जयपुर के निवासी दिनभर ठिठुरते रहे। दिसंबर के शुरुआत में सर्दी नहीं पड़ने से राहत महसूस कर रहे लोग अब शीतलहर से खासे परेशान हो रहे हैं। शीतलहर के कारण बुधवार को एक बार फिर रात का पारा लुढक गया और 9.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम था।
इससे पहले मंगलवार को रात का पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सर्द हवाओं से भी लोगों को राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी। जयपुर में दिन का तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से करीब 2 डिग्री कम था।
7 घंटे में 6 डिग्री लुढ़का पारा
बुधवार को दोपहर एक बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो रात 8 बजे तक लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जयपुर में पिछले चार दिन में रात का पारा 5 डिग्री और सात दिन में दिन का पारा 7 डिग्री लुढक गया। 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को 9.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसी तरह से 10 दिसंबर को दिन का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को करीब 7 डिग्री की गिरावट के साथ 22.5 डिग्री पर आ गया।
10 दिसंबर के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
10 दिसंबर 29.2 14.8
11 दिसंबर 24.4 18.5
12 दिसंबर 24.4 16.2
13 दिसंबर 23.4 14.2
14 दिसंबर 23.5 10.0
15 दिसंबर 21.4 9.8
16 दिसंबर 22.5 9.0
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ