शहर में गुजरे एक सप्ताह में अधिकतम पारे में 8.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम पारा जो एक सप्ताह पहले तक 14.4 डिग्री पर था, वह अब 10 डिग्री के आसपास चल रहा है। दिन में सर्दी का असर धूप की तेजी के कारण नहीं हो पा रहा। वहीं सुबह और रात में सर्दी का तेज असर हो रहा है। सोमवार रात और मंगलवार अलसुबह सर्दी का असर तेज रहा।
सुबह और शाम काे चारों ओर घिरने से पहाड़ खुद धुंध से घिरे नजर आए। मौसम साफ होने के कारण हवाओं का असर भी रहा। दोपहर में धूप ने शहरवासियों को राहत दी, वहीं सूर्यास्त होने के साथ ही मौसम में वापस सर्दी का असर तेज होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम पारा 30.8 तथा न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री रहा। सुबह आर्द्रता 64 और शाम की आर्द्रता 36 प्रतिशत रही।
गुजरे एक सप्ताह में यह रहा तापमान चक्र
तारीख अधिकतम न्यूनतम
26 नवंबर 22.0 14.4
27 नवंबर 24.8 14.2
28 नवंबर 26.5 13.0
29 नवंबर 28.2 9.7
30 नवंबर 29.8 9.5
1 दिसंबर 30.8 10.6
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ