शहर में नाइट कर्फ्यू शुरू; अगले साल तक आएगी काेरोना वैक्सीन, पहले चरण में 8511 डॉक्टर व स्वाथ्यकर्मी को लगेगी

जिले के कोरोना के हॉटस्पॉट बनने की बीच राहत की खबर भी है। दो महीनों में कोरोना की वैक्सीन (कोरोना वायरस रोधी दवा) मिलने की उम्मीद है। इसके लिए जिले में भी तैयारियां की जा रही हैं। पहले चरण में कोविड के बचाव में लगे सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र के डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए 8511 स्वास्थ्य कर्मी चिन्हित किए गए हैं।

मंगलवार को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान से संबंधित गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को टास्क फोर्स के अध्यक्ष जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई। वहीं, मंगलवार को राज्य सरकार की कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू की गाइड लाइन की पालना में शाम 7 बजे बाजार बंद करवा गए। जिले में कोरोना के 75 नए राेगी मिले हैं। इससे कोरोना रोगियों का आंकड़ा 7622 हाे चुका है।

वैक्सीन के लिए डीप-फ्रीजर की मरम्मत के आदेश, शाम को कलेक्टर ने जनसेवा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया

मंगलवार को जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा और एडीएम प्रशासन गुंजन सोनी के साथ स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण भी किया। वैक्सीनेशन की तैयारियों पर बैठक मे चर्चा की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि जितने डीप फ्रीजर की आवश्यकता है या जो मरम्मत योग्य है, उनकी मरम्मत करवाकर तैयार रखें। कलेक्टर के अनुसार वैक्सीनेशन अभियान के लिए सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग व बीडीएस के छात्रों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोविड-19 वैक्सीनेशन का डाटा संधारित करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों को अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 का टीकाकरण अभियान सुव्यवस्थित तरीके से चले, इसको लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तर पर टास्क फोर्स का जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठन किया गया है।


जिला कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा ने मंगलवार को हनुमानगढ़ रोड स्थित जन सेवा हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम गुंजन सोनी, सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा, संस्थान निदेशक डॉ. मोहित टांटिया व हॉस्पिटल कोआर्डिनेटर शामिल रहे। प्रशासनिक टीम ने यहां विभिन्न मरीजों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया। प्रशासनिक टीम ने हाल ही में निजी कोविड जांच लैब का भी दौरा किया। अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण संतोषजनक रहा।

सीएमएचओ बोले...6455 सरकारी और 2061 गैर सरकारी कर्मिकों की सूचियां तैयार

सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा के अनुसार जिन स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन होगा, उनकी सूचियां तैयार कर ली गई हैं। इसमें 6450 सरकारी और 2061 गैर सरकार स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। बैठक में जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वैक्सीन रखने की कोल्ड चेन के लिए आवश्यक संसाधन तैयार कर लिए जाएं। जिले में कोल्ड चेन के लिए जिले में वर्तमान में 58 केंद्र हैं। अब आठ नए केंद्र बनाए जाएंगे।
श्रीगंगानगर शहर में मंगलवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। पहले दिन शाम को ही प्रशासन और पुलिस की टीमें बाजार में पहुंच गईं। शाम 7 बजे बाजार बंद करवाया गया। अधिकांश दुकानदारों ने शाम 7 बजे स्वत: ही दुकानें बंद कर दी।
कुछ दुकानें खुली रहीं तो उसके प्रशासन व पुलिस की टीमों ने बंद करवा दिया। रात 8 बजे शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। एसडीएम उम्मेद सिंह रतनू के अनुसार अब मेडिकल स्टोर के अलावा अन्य दुकानें शाम 7 बजे के बंद खुली नहीं रहेंगी।
मंगलवार को शहर में कोरोना बचाव की एडवाइजरी की पालना नहीं करने वाले 131 लोगों के चालान कर जुर्माना वसूला गया।

वैक्सीनेशन के चरण

पहला: डाॅक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारी।
दूसरा: विभिन्न विभागों के कार्मिक।
तीसरा: 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग व हाई रिस्क ग्रुप।
चौथा: 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निर्धारित समय पर दुकान बंद करते दुकानदार


टिप्पणियाँ