सीजन का सबसे सर्द दिन रहा गुरुवार, न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री पहुंचने से लोग ठिठुरे

शहर में 16 दिन के बाद फिर से न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे आया है। गुरुवार को न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री पहुंचने से सर्दी में अचानक तेजी आई। इससे पहले 30 नवंबर को न्यूनतम पारा 9.7 डिग्री था। इसके बाद मौसम में लगातार न्यूनतम पारा बढ़ता चला गया, हालत यह हो गए कि 11 दिसंबर को न्यूनतम पारा भी 16.4 डिग्री तक पहुंच गया था। बुधवार को 16 दिन बाद न्यूनतम पारे ने 10 डिग्री के नीचे 9.7 डिग्री पर अपनी उपस्थित दर्ज करवाई थी। गुरुवार को पारा 1.5 डिग्री और गिरकर 8.2 डिग्री पर पहुंच गया।

गलन बढ़ने से धूप भी बेअसर रही
गुरुवार अलसुबह कोहरे का असर रहा। हालांकि सुबह 7 बजे तक धूप खिल गई, पर ज्यादा राहत नहीं मिली। सूर्यास्त के बाद मौसम में वापस सर्दी का असर तेज हो गया और शहरवासी अपने घरों में चले गए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आर्द्रता 44 प्रतिशत और शाम की आर्द्रता 34 प्रतिशत रही। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम पारे में 0.7 तथा न्यूनतम पारे में 1.5 डिग्री की गिरावट रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thursday was the coldest day of the season, people stunned as minimum mercury reached 8.2 degrees


टिप्पणियाँ