(मांगीलाल/राकेश वर्मा)
सर्दी आते ही चाेराें और डकैताें ने पुलिस काे चुनाैतियां देना शुरू कर दिया है। 7 से 15 दिसंबर के बीच जिला मुख्यालय पर पांच चाेरियां, एक साेने की चेन और एक माेबाइल स्नेचिंग के अलावा 13.58 लाख रुपए की डकैती भी हाे चुकी है। दुख की बात यह है कि इन सभी वारदाताें में अब तक केवल साेने की चेन स्नेचिंग की वारदात का ही खुलासा हाे पाया है।
गाेल बाजार में गश्त करती क्यूआरटी व पुलिस
यह सब तब है जब शहर में ही सबसे अधिक पुलिस जाब्ता तैनात है। आपराधिक वारदातें राेकने काे पुलिस ने शाम 6 से रात 11 बजे तक प्रमुख चाैक चाैराहाें पर पिकेट लगाने के अलावा रात 11 से सुबह 5 बजे तक पैदल गश्त लगा रखी है। इसके अलावा क्यूआरटी का विशेष दस्ता राेजाना शाम की गश्त में शहर में घूमता है।
यही नहीं जिला मुख्यालय पर चाराें थाना क्षेत्राें में एक-एक चेतक गाड़ी केवल और केवल गश्त करती है। प्रत्येक थाने की एक-एक माेबाइल गाड़ी थाना के ड्यूटी अधिकारी के साथ अपने इलाके में घूमती है और किसी लाॅ एंड ऑर्डर की स्थिति पर कार्रवाई की जिम्मेदारी रखती है। इसके अलावा प्रत्येक थाने से दाे सिगमा अर्थात माेटरसाइकिल गश्त भी इलाके में घूमती है। इसके बावजूद असामाजिक तत्व सबसे अधिक जिला मुख्यालय काे ही वारदाताें के लिए टारगेट कर रहे हैं। पुलिस की गश्त व्यवस्था को देखने भास्कर टीम गुरुवार रात शहरभर में घूमी। 12 इलाके देखे, जिनमें 7 जगह पुलिस गायब थी।
मल्टीपर्पज स्कूल के पास गश्त करती पुलिस चेतक।
लाइव 1 रिपोर्टर, 1 फाेटोजर्नलिस्ट ने रात 10 से 12 बजे तक देखी पुलिस गश्त
रात 10 बजे भास्कर टीम कार्यालय से नेशनल हाइवे हाेकर वृद्ध आश्रम राेड पहुंची। इसी राेड पर दाे दिन पहले दिन दहाड़े 13.58 लाख रुपए लूटे गए थे। इस राेड पर पुलिस माैजूद नहीं मिली। सेक्टर 17 से हनुमानगढ़ राेड हाेकर चहल चाैक पहुंचे। यहां पर तीन पिकेट गार्ड माैजूद थे। सर्दी में ठिठुर रहे थे। किसी भी वाहन चालक अथवा पैदल आने जाने वालाें से कोई पूछताछ नहीं हाे रही थी। यहां से मीरा चाैक पहुंचे। चाैकी का गेट खुला था लेकिन चाैक पर पुलिस नहीं थी। सुखाड़िया सर्किल आते रास्ते में जवाहरनगर की माेबाइल जीप सामने आते जिंदल अस्पताल के सामने दिखाई दी। सुखाड़िया सर्किल पर काेई जाब्ता नहीं था।
बीरबल चाैक हाेकर गाेल बाजार पहुंचे। अंबेडकर चाैक पर क्यूआरटी दस्ता गाड़ी के साथ माैजूद था। हवलदार सुभाष के साथ कांस्टेबल विजय, नरेश व सात-आठ अन्य कांस्टेबल मुख्य बाजार में मिले। यहां से पुलिस नियंत्रण कक्ष पहुंचे। काेतवाली की माेबाइल गाड़ी पीसीआर के सामने सुनसान खड़ी थी।
टीम यहां से गंगासिंह चाैक हाेकर मल्टीपर्पज स्कूल हाेते करणपुर राेड गई। फाटक से हाेकर वापस मानव तस्करी राेधी यूनिट के सामने से सुखवंत सिनेमा के पास पहुंचे। रास्ते में कहीं पुलिस नहीं मिली।
यहां से पुरानी आबादी थाना के निकट पहुंचे ताे पुरानी आबादी थाना की चेतक गाड़ी में एएसआई सुभाष मीणा जाते दिखे। यहां से काेडा चाैक पहुंचे। वहां भी सन्नाटा पसरा हुआ था। नेहरू पार्क के पास पहुंचे ताे काेतवाली की चेतक गाड़ी में एएसआई सुरजीतसिंह तीन कांस्टेबलाें के साथ ड्यूटी पर माैजूद मिले। इसके बाद टीम ब्लाॅक एरिया से हाेकर वापस सुखाड़िया सर्किल हाेते सदर थाना पहुंची। थाने की माेबाइल गाड़ी थाने में ही खड़ी थी। ब्लाक एरिया में भी कहीं पुलिस नहीं दिखाई दी।
वृद्ध आश्रम रोड
8 वारदातें, इनमें 7 में पुलिस खाली हाथ
- 6 दिसंबर की रात जस्सा सिंह मार्ग पर हीराे माेटाेकाॅर्प के निकट बाइक मार्केट की चार दुकानाें के ताले ताेड़ नकदी चाेरी।
- 7 दिसंबर रात काे इंदिरा काॅलाेनी में रेडिमेड गारमेंट की दुकान के ताले ताेड़ चाेरी की गई।
- 7 दिसंबर की शाम महिला से जैन पंप के पास बाइकर साेने की चेन ताेड़कर भागा।
- 8 दिसंबर की रात सेतिया फार्म में बेगाराम मार्ग पर कपड़े की दुकान के ताले ताेड़कर नकदी चाेरी।
- 9 दिसंबर की रात सदर बाजार की अरिहंत जैन गाेटेवाला की दुकान के छह ताले ताेड़कर चाेरी।
- 9 दिसंबर की देर शाम जवाहरनगर सेक्टर दाे से व्यक्ति का माेबाइल छीनकर भागे।
- 14 दिसंबर की रात काे मीरा चाैकी के निकट पीएनबी के एटीएम काे ताेड़कर चाेरी का प्रयास।
- 15 दिसंंबर की सुबह वृद्ध आश्रम राेड पर कलेक्शन एजेंट से 13.58 लाख रुपए लूटे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ