बाड़मेर में कोविड-19 के केस भले ही कम हो गए हो, लेकिन मौत के आंकड़ों ने अब तक को रिकार्ड तोड़ दिया है। 8 अप्रैल को बाड़मेर में कोराना का पहला केस आ था। इसके बाद मई में पहली मौत हुई थी, लेकिन अब दिसंबर में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। इसके बावजूद मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
अब तक के रिकार्ड तोड़ दिसंबर में 15 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जो आठ में अब तक की सर्वाधिक है। इधर रविवार को भी एक जने की कोरोना से मौत हो गई, जबकि शनिवार को दो लोगों ने दम तोड़ दिया था। रविवार को जिले में सिर्फ 9 कोरोना रोगी मिले है, जबकि 12 रोगी ठीक हो गए।सीएमएचओ डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि रविवार को जिले में 446 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें 9 पॉजिटिव केस आए।
जबकि 437 लोग निगेटिव आए है। 12 रोगियों को डिस्चार्ज कर दिया है, ऐसे में अब जिले में 118 लोग ही एक्टिव है। एक जने ने कोविड-19 के कारण दम तोड़ दिया। ऐसे में अब तक हुई मौत का आंकड़ा 78 तक पहुंच गया है। जिले के अलग-अलग कोविड सेंटरों में 14 लोग भर्ती है। अब तक 97134 सैंपल लिए गए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ